श्रीदेवी के अचनाक इस दुनिया से जाने की वजह से लटकी फिल्म में अब उनकी जगह 'धकधक गर्ल' लेने वाली हैं. धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले आ रही इस फिल्म को लेकर श्रीदेवी खासी एक्साइटेड थीं. लेकिन अब उनकी रिप्लेसमेंट के तौर पर माधुरी का नाम सामने आ रहा है. अगर मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो 'शिद्दत' नाम से आने वाली फिल्म में अब माधुरी दीक्षित नजर आएंगी.

एक वेबसाइट पर चली खबर के मुताबिक इस क्रॉस बॉर्डर पीरियड ड्रामा में माधुरी दीक्षित एक अहम किरदार निभाने वाली हैं. फिल्म मेकर्स इस मामले में माधुरी से बात कर रहे हैं. माधुरी का सोचना है कि अगर वह इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनती हैं तो यह उनकी तरफ से श्रीदेवी को एक यादगार श्रद्धांजलि होगी.




लेकिन ऐसा लग रहा है कि इस मामले में जल्द कोई अपडेट सामने नहीं आएगी. क्योंकि श्रीदेवी के निधन के बाद के सभी कार्यक्रम खत्म होने तक करण उस रोल के लिए किसी को अप्रोच नहीं करेंगे. धर्मा प्रोडक्शन के एक करीबी ने बताया, अभिषेक वर्मन की फिल्म शिद्दत को लेकर कई कयास लगाए जा रहे हैं. लेकिन बता दें श्रीदेवी के निधन के बाद शुरू हुए रीति रिवाज खत्म होने तक कुछ शुरू नहीं किया जाए. करण भी फिलहाल देश में नहीं है. जब तक वो नहीं आ जाते किसी से बात नहीं की जाएगी.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours