कपिल शर्मा छोटे पर्दे पर लौट आए हैं. यूं तो शो की शुरुआत में उन्होंने खुद ही अपने आप पर कई पंच मारे. लेकिन फिर भी दर्शकों की उम्मीदों पर खरे उतरने में कामयाब नहीं रहे. उनके फैमिली टाइम को अच्छे रिव्यू नहीं मिल रहे हैं. सोशल मीडिया पर हो रही ट्रोलिंग के बीच हमारी नजर कपिल के एक ट्वीट पर पड़ी. इस ट्वीट से लग रहा है कपिल अपनी पुरानी 'फैमिली' को काफी मिस कर रहे हैं.

इस ट्वीट चेन की शुरुआत अली असगर ने की थी. अली ने नए शो की बधाई देते हुए कपिल के लिए एक ट्वीट किया था. इसके जवाब में कपिल ने लिखा, शुक्रिया अली भाई, मैं आप लोगों को बहुत मिस कर रहा हूं. यह वही फ्लोर है जहां हम कॉमेडी नाइट्स की शूटिंग किया करते थे. केवल मैं ही जानता हूं कि मैं आप लोगों के बिना कैसे शूट कर रहा हूं.

कपिल के इस जवाब पर अली ने उनके लिए 'लव यू' लिखा. ये बातचीत 25 मार्च की है. इसी दिन से कपिल के 'फैमिली टाइम' की शुरुआत हुई. लंबे समय से पर्दे से दूर और विवादों में बने रहे कपिल का इंतजार तमाम दर्शकों को था. लेकिन नए कॉन्सेप्ट से वह अपने फैन्स को लुभाने में नाकाम होते नजर आ रहे हैं.


Entertainment is back ..all the best Kapil @KapilSharmaK9 👍May u Rock wit family times..🌟✨⭐️@SonyTV
Thank u ali bhai .. missing u guys .. it’s the same floor where we used to shoot comedy nights.. I only know how I am shooting without u guys .. love u



Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours