नीरज कु0 मिश्रा
राजमहल - निकाय चुनाव को लेकर जहां बाजार गर्म है वही निवर्तमान अध्यक्षा भावना गुप्ता ने भी कांग्रेस के टिकट पर नामांकन कमर कस ली है ।
चौक चौराहे पर अपने अपने प्रत्याशियों की जीत को लेकर समर्थक तमाम समीकरण एवं अटकलें लगा रहे हैं वहीं दूसरी तरफ अपने कार्यकाल में किये गए कार्यों को लेकर भावना गुप्ता जीत को लेकर आश्वस्त नजर आ रही हैं ।
श्रीमति गुप्ता का कहना है कि मेरे द्वारा किया गया विकास का काम एवं समाजोपयोगी कार्य ही मुझे जीत दिलाएगी । मैंने अपने कार्यकाल में जनता की भरपूर मदद की है हर तरह के विकास कार्य किये हैं इसलिए मैं अपनी जीत को लेकर आश्वस्त हूँ । मुझे आशा ही नही पूर्ण विश्वास है कि जनता मुझे ही जीत दिलाकर पुनः कार्य करने का मौका देगी ।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours