बरहेट @-------
 साहेबगंज जिला अंतर्गत  बरहेट में दो दिवसीय जलसा का शुक्रवार की देर रात शुरुआत हुई। इसमें राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय हांसदा मौजूद हुए। इसमें दूरदराज से आये उलमाओं समाज के लोगो ने शिरकत की। दीनी जलसे में इलाके के लोगों की भारी भीड़ एकत्रित हुई। सांसद-सह-झामुमो के केंद्रीय उपाध्यक्ष जनाब विजय हांसदा ने कहा कि आज दुनिया में धीरे-धीरे अमन-शांति खत्म होती जा रही है, जो चिंता का विषय है। हमारे समाज में शिक्षा को लेकर लोगों में अभी भी जागरूकता की कमी है। हमें हर हाल में अपने बच्चों को शिक्षित कर आगे बढ़ाना होगा। 
         सांसद विजय हांसदा जी ने मंच से कहा कि पवित्र कुरआन स्पष्ट रूप से ब्याज को वर्जित मानती है। उसमें इंसानों के लिए कहा गया है - ईमान वालो, दो गुना और चार गुना करके ब्याज मत खाया करो। तुम अल्लाह से डरो। कुरआन में आगे बताया गया है कि ब्याज से भले ही इंसान को ऐसा लगे कि मेरा धन बढ़ रहा है, लेकिन असल में उसका धन कम हो रहा है। ब्याज की कमाई से बरकत खत्म होती है। इससे इंसान द्वारा किए गए पुण्य भी खत्म हो जाते हैं। अल्लाह से डरो और जो कुछ भी ब्याज में से शेष रह गया है उसे छोड़ दो, यदि तुम सच्चे दिल से ईमान रखते हो। 
          इस्लाम धर्म का मतलब है शांति और मानवता से प्यार करना। इस्लाम एक ऐसा धर्म है, जिसे लोगों ने सही समझा नहीं है। उन्हें इसकी मूल बातें पता नहीं हैं। इस्लाम सभी धर्मों का आदर करता है। सब धर्मों के लोगों से भाईचारा में रहना सिखाता है। इस्लाम मानता है कि धर्म को लेकर किसी पर कोई दबाव नहीं है। अगर एक व्यक्ति अच्छा इंसान नहीं है तो वह अच्छा मुसलमान भी नहीं बन सकता। इस मौके पर जनाब मौलाना मेराज रब्बानी, मौलाना जार्जिश सेराजी, मौलाना फैजल सलफ़ी, मौलाना अबू तालिब रब्बानी, मौलाना मुस्तफा अजमल मदनी, मौलाना जियाउल हक फैजी, मो0 हासिम अख्तर ने अपने विचार दिये।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours