सागर मंडल/लिट्टीपाड़ा - थाना क्षेत्र के तुर्काई गांव में शुक्रवार को महीन मुर्मू के खलिहान में अचानक आग लग गई । इस अगलगी में हजारों रुपये का पुआल जलने की बात कही जा रही है ।
मिली जानकारी के मुताबिक आग लगने का कारण झाड़ियों में लगाई गई आग से उठी चिंगारी को बताया जा रहा है । साथ ही ज्यादा तेज हवा चलने की वजह से आग पर काबू पाना भी मुश्किल हो रहा था । मौके पर दमकल की मदद से आग पर काबू पाया गया । सूचना मिलते ही थाने से ASI रमेश सिंह मौके पर पहुंचे ।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours