राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद इलाज कराने के लिए रिम्स में भर्ती हैं. पर हिरासत में होने की वजह से उनसे मिलने की मुलाकातियों पर पाबंदी है. इस पाबंदी की वजह से आज रघुवर दास और भाजपा राजद नेताओं के निशाने पर रही. चारा घोटाला के कई मामलों में दोषी राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद से मिलने के लिए आज राजद के कई बड़े नेता रिम्स पहुंचे. जेल मैनुअल के हिसाब से किसी को सुरक्षाकर्मियों ने सुपर स्पेशियलिटी विंग के बाहर ही रोक दिया तो कई लोग अंदर जाकर भी लालू प्रसाद ने नहीं मिल सके.

झारखंड हुसैनाबाद के पूर्व राजद विधायक संजय सिंह यादव की सुरक्षाकर्मियों से तू तू मैं मैं तक हो गई तो राजद के बड़े नेताओं का स्वाभाविक गुस्सा राज्य की रघुवर सरकार और भाजपा पर फूट पड़ा. शिवानंद तिवारी ने अपने अंदाज में रघुवर दास को गठबंधन सरकार आने पर बदले की चेतावनी तक दे डाली. राज्यसभा सांसद मनोज झा ने जनप्रिय नेता के साथ ऐसे व्यवहार को संवेदनहीन करार दिया.

लालू प्रसाद की एक झलक पाने के लिए तीन दिन से रिम्स का चक्कर काट रहे लालू समर्थकों में लालू से न मिलने की नाराजगी के साथ-साथ कोर्ट जाने के लिए निकलने के क्रम में लालू प्रसाद द्वारा तबियत ठीक होने का बयान और उनकी एक झलक पाने से लालू समर्थकों का गुस्सा कुछ हद तक जरूर कम हुआ. मगर छोटे से बड़े नेता सभी ने जिन मुद्दों को उठाया उससे साफ है कि लालू प्रसाद से बड़े नेताओं को नहीं मिलने देने के पीछे भी भाजपा सरकार की बात कह सहानुभूति बटोरने की पूरी तैयारी है.

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के बीमार हो जाने की खबर के बाद से हर दिन लोग बड़ी संख्या में रिम्स पहुंच रहे हैं. रिम्स के कार्डियोलॉजी विंग में 30 से ज्यादा जवानों को तैनात कर दिया गया है. लालू प्रसाद से मुलाकात की इजाजत भी चंद लोगों को है. ऐसे में अपने नेता से मुलाकात नहीं कर पानेवाले नेताओं के निशाने पर रघुवर सरकार है.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours