नई दिल्ली I कैम्ब्रि‍ज एनालिटिका स्कैंडल में कांग्रेस लगातार फंसती जा रही है. बीजेपी द्वारा इस मामले में कांग्रेस पार्टी पर आरोप लगने के बाद कई नए खुलासे हो रहे हैं, जिसमें कैम्ब्रिज एनालिटिका के कर्मचारी रहे विसलब्लोअर क्र‍िस्टफर विली के खुलासे में कांग्रेस पार्टी का नाम लेना शामिल है. अब नए खुलासे के अनुसार कैम्ब्रि‍ज एनालिटिका के निलंबित सीईओ एलेक्सजेंडर निक्स के लंदन स्थित दफ्तर में कांग्रेस का पोस्टर दीवार पर चिपका दिखाई दे रहा है.

इस खुलासे के बाद उस दावे की पुष्टि होती नजर आ रही है कि कांग्रेस का एलेक्सजेंडर निक्स के साथ रिश्ता था और पार्टी कथित रूप से कैम्ब्रिज एनालिटिका की क्लाइंट थी. कांग्रेस भले ही दावा कर रही हो कि उसके और कैम्ब्रिज एनालिटिका के बीच कोई संबंध नहीं है, लेकिन इस तस्वीर पर सफाई देना कांग्रेस के लिए आसान नहीं होगा.
यह पोस्टर एक वीडियो ग्रैब से निकाला गया है. यह वीडियो जर्नलिस्ट और टेक ब्लॉगर- जेमी बार्लेट द्वारा बनाई गई डॉक्यूमेंटरी में शामिल रहा है. इस डॉक्यूमेंटरी को पिछले साल रिलीज किया गया था.

'सिक्रेट्स ऑफ सिलिकन वैली' नाम के इस डॉक्यूमेंटरी के दूसरे पार्ट 'द पर्सूएशन मशीन' में इस पोस्टर देखा जा सकता है. इस पोस्टर में  जेमी बार्लेट को कैम्ब्रि‍ज एनालिटिका के निलंबित सीईओ एलेक्सजेंडर निक्स के साथ हाथ मिलाते देखा गया है. निक्स के पीछे की दीवार पर कांग्रेस का पोस्टर लगा है. पोस्टर पर कांग्रेस के चुनावी सिंबल 'हाथ के पंजे' का निशान और डेवलपमेंट फॉर ऑल (सबका विकास ) का नारा लिखा हुआ है. कांग्रेस का यह पोस्टर डॉक्यूमेंटरी में 33 मिनट और 47 सेकेंड पर देखा जा सकता है.

बार्लेट ने ट्रंप के चुनावी कैंपेन में टेक्नॉलजी के रोल पर डॉक्यूमेंटरी बना रहे थे. निक्स के साथ उसने कई लोगों का इंटरव्यू किया था. इस वीडियो में भले ही निक्स ने भारत में कैम्ब्रि‍ज एनालिटिका के कामों के बारे में नहीं बताया. हालांकि दीवार के पीछे लगे पोस्टर से शायद अपने बड़े क्लाइंट को देखने की कोशिश हुई है.
डॉक्यूमेंटरी में इस बात को बताया गया है कि किस तरह सिलिकन वैली ने राजनीतिक प्रक्रियाओं को कंट्रोल और लोगों के सोच को प्रभावित करने दरवाजा खोल दिया है.

स्मृति ने किया तंज
वहीं इसे लेकर स्मृति ईरानी ने भी राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी पर तंज कसा है. ट्वीट में स्मृति ने कहा कि ''क्या बात है राहुल गांधी, कांग्रेस का हाथ, कैम्ब्रिज एनालिटिका के साथ.''
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours