रघुवर सरकार ने सरकारी कर्मियों को तोहफा दिया है. राज्य कैबिनेट ने महंगाई भत्ते में दो प्रतिशत की वृद्धि कर दी है. यह फैसला एक जनवरी 2018 से प्रभावी होगा. सांतवें वेतनमान का लाभ ले रहे राज्यकर्मियों को पहले महंगाई भत्ता पांच प्रतिशत मिलता था, जिसे बढ़ाकर सात प्रतिशत कर दिया गया है. इसका लाभ पेंशनभोगियों को भी मिलेगा.

मंगलवार को राज्य कैबिनेट की बैठक में 14 एजेंडों पर मुहर लगी. एक अन्य फैसले के तहत राज्य सरकार ने झारखंड के युवाओं को भी तोहफा दिया. यदि कोई युवा झारखंड का है और उसने राज्य के
बाहर की किसी संस्था से एआईसीटी के तहत डिप्लोमा किया है, तो उसे नगर विकास सहित अन्य विभागों में संविदा के आधार पर डिप्लोमा अभियंता की नौकरी में प्राथमिकता दी जायेगी.

कैबिनेट ने अब खाद्य आपूर्ति विभाग के पीडीएस डीलरों को दी जाने वाली कमीशन राशि का नाम बदल कर इसे संचलन अनुदान रख दिया है.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours