बोकारो में भीषण सड़क हादसा हुआ. दरअसल मंत्री राज पालिवाल को स्कॉट दे रही जरीडीह थाना की गाड़ी एनएच 23 में डिवाइडर से टकराकर पलट गयी जिसमें एएसआई समेत दो लोगों की मौत हो गयी. जबकि दो जवान गंभीर रुप से घायल हो गए. घायलों का इलाज बोकारो जेनरल अस्पताल में किया जा रहा है.
बताया जा रहा है कि मंत्री राज पालिवाल को स्कॉट दे रही जरीडीह थाना की गाड़ी एनएच 23 पर जानवर को बचाने के दौरान डिवाइडर से जा टकरायी. गाड़ी डिवाइडर से टकराते ही पलट गयी और क्षतिग्रस्त हो गई. आगे बैठे जरीडीह थाना के एएसआई उमेश कुमार सिंह और चालक समेत दो अन्य पुलिस कर्मी गंभीर रुप से घायल हो गए.
बोकारो जेनरल अस्पताल में चिकित्सकों ने एएसआई और चालक को मृत घोषित कर दिया, जबकि इस हादसे में दो अन्य गंभीर रुप से घायल का इलाज बोकारो जेनरल अस्पताल में किया जा रहा है.
वहीं घटना की सूचना मिलते ही एसपी कार्तिक एस समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना. पुलिस मेंस एसोसिएशन के पदाधिकारी भी बीजीएच पहुंचे और घायलों की स्थिति का जायजा लिया.
घटना की सूचना पर पहुंचे पुलिस मेंस एसोसिएशन के प्रदेश सहायक महामंत्री परमेश्वर महतो ने मंत्री के नहीं रुकने पर नाराजगी प्रकट की और कहा कि इस मामले को लेकर आवाज उठाया जाएगा. जबकि एसपी कार्तिक एस ने घायलों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours