घाटशिला के बहरागोड़ा में एक प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. यह दिल दहलाने वाली घटना बड़शोल थाना क्षेत्र के मल्हुआ गांव की है. जहां इस साल मैट्रिक की परीक्षा दे चुके गांव के दो स्कूली छात्र-छात्राओं ने अपने प्रेम में असफल होता देख एक साथ फांसी के फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली.
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बडशोल थाना क्षेत्र के मल्हुआ गांव के शंकर मुंडा का 18 वर्षीय बेटा किरण मुंडा का गांव के ही अशोक नायक की 16 वर्षीय बेटी छात्रा कविता नायक से स्कूल में पढ़ने के दौरान प्रेम हो गया था फिर दोनों आपस में शादी करना चाहते थे. लेकिन दोनों के परिवार वाले इस शादी के खिलाफ थे. जिसके बाद दोनों ने एक साथ अपनी जिंदगी समाप्त करने का फैसला कर लिया.
दोनों अहले सुबह अपने घर से निकलकर गांव के बाहर एक आम के पेड़ के पास मिले और फिर दोनों ने रस्सी के सहारे पेड़ से लटककर अपनी जान दे दी.
गांव वालों ने इस घटना की जानकारी दोनों के परिजनों को दी. सूचना मिलते ही पुलिस गांव पहुंची और दोनों के शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए घाटशिला भेज दिया.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours