रांची. झारखंड की राजधानी रांची के रिम्स के पेईंग वार्ड में भर्ती राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव से रविवार को उनके पुत्र तेजस्वी यादव ने मुलाकात की. लगभग आधे घंटे की मुलाकात के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत में बताया कि उनका परिवार पिता के स्वास्थ्य को लेकर काफी चिंतित है. रिम्स (RIMS) के डॉक्टर उनकी बीमारी का सही ढंग से इलाज नहीं कर पा रहे हैं और उन्हें बेहतर इलाज (treatment) के लिए बड़े संस्थान में ले जाने की जरूरत है.
जमानत के लिए कोर्ट में पिटिशन डाला गया है- तेजस्वी
बता दें कि शनिवार को लालू प्रसाद से मुलाक़ात का दिन होता है, लेकिन विमान देर से पहुंचने के कारण जेल प्रशासन से विशेष अनुमति के बाद तेजस्वी ने रविवार को लालू प्रसाद से मुलाकात की. मुलाकात के बाद तेजस्वी ने बताया कि लालू प्रसाद यादव के स्वास्थ्य(health) के आधार पर जमानत के लिए कोर्ट में पिटिशन डाला गया है. उन्होंने कहा कि अगर जमानत हो जाती है, तो हम लोग उन्हें बेहतर इलाज के लिए अच्छे अस्पताल ले जा सकते हैं.
सेना को लेकर राजनीति नहीं होनी चाहिए- तेजस्वी
झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने बताया कि जल्द ही गठबंधन पर फैसला होगा. इसकी जानकारी पार्टी द्वारा नियम पूर्वक दी जाएगी. वहीं पीओके में हुए हमले को लेकर तेजस्वी ने कहा कि भारतीय सेना के साथ हम और हमारी पार्टी हमेशा रही है. तेजस्वी ने कहा कि सेना को लेकर राजनीति नहीं होनी चाहिए.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours