जमशेदपुर: SC-ST एक्ट को लेकर भारत बंद का असर जमशेदपुर में सुबह से ही असर दिखने लगा है. बंद समर्थक शहर में तोड़-फोड़ करते देखे गए. सैकड़ों की संख्या में समर्थक बंद को सफल बनाने के लिए कोशिश करते दिखे.

लौह नगरी में बंद समर्थकों ने कई गाड़ियों में तोड़-फोड़ की है. एनएच-33 पर बंद समर्थकों ने एक ट्रक में आग लगा दी. टाटानगर स्टेशन में सैकड़ों समर्थकों ने ट्रेनों को रोक दिया. जिससे टाटा-बादाम पहाड़ ट्रेन को रद्द करना पड़ा.

शहर के विभिन्न थानाक्षेत्रों में बंद समर्थकों के विरोध-प्रदर्शन का दौरा जारी है. इस दौरान उत्पात भी मचाए जा रहे हैं. हालांकि बंद को देखते हुए पूरे शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. बड़ी संख्या में जिला पुलिस के जवानों को जगह-जगह तैनात किया गया है.

टाटानगर स्टेशन पर हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने बंद समर्थकों पर लाठी भाजी और उन्हें मौके से भगा दिया जबकि शहर के विभिन्न थानाक्षेत्रों में पुलिस ने कई बंद समर्थकों को हिरासत में भी लिया है.



बता दें कि अनुसूचित जाति, जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम (एसएसी-एसटी एक्ट) को लेकर आए सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले के विरोध में दलित और आदिवासी संगठनों ने आज सोमवार को देशभर में भारत बंद बुलाया है.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours