धनबाद I एससी और एसटी एक्ट में संसोधन के विरोध में सोमवार को दलित आदिवासी संगठनों द्वारा बुलाये गए भारत बंद का कोयलांचल धनबाद में भी असर देखने को मिला. धनबाद में बंद समर्थक सोमवार सुबह सुबह ही शहर के पूजा टाकीज पर पहुंचे गए और एनएच 32 में टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी करने लगे.
भारत बंद का असर धनबाद जिले के झरिया, कतरास और बाघमारा में भी देखने को मिला. भारत बंद को सफल बनाने के लिए दलित समुदाय के लोग ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया. दलित समुदाय के लोगों ने शहर में यातायात भी बाधित किया.
भारत बंद को देखते हुए शहर की कई दुकानें और प्रतिष्ठान स्वतः ही बंद रहे. वहीं शहर के 80 फीसदी पेट्रोल पंप भी आज बंद हैं. आन्दोलनकारी सड़क पर उतर कर सुप्रीम कोर्ट के आदेश का विरोध कर रहे हैं.
प्रदर्शन करने में भीम सेना और कुछ विपक्षी पार्टियों के नेता और कार्यकर्ता शामिल हैं. हालांकि धनबाद में भारत बंद के दौरान कही से उपद्रव की खबर नहीं है. भारी संख्या में जगह-जगह पुलिस बल तैनात हैं.
भारत बंद को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने शहर में दंगा निरोधक वाहन के साथ पुलिस गस्ती बढ़ा दी गई है. जिला प्रशासन बंद समर्थकों के गतिविधि पर चौकस नजर रखी हुई है.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours