कुर्मी विकास मोर्चा के द्वारा आज झारखंड बंद का आह्वान किया गया है. कुर्मी को एसटी का दर्जा देने की मांग को लेकर कुर्मी विकास मोर्चा द्वारा झारखंड बंद का आह्वान किया गया है. रविवार शाम कुर्मी विकास मोर्चा के द्वारा रांची के अलबर्ट एक्का चौक पर मशाल जुलूस निकालकर बंद की घोषणा की गई. इधर बंद को देखते हुए प्रशासन ने कई एहतियाती कदम उठाये हैं. मजिस्ट्रेट के अलावे भारी संख्या में राजधानी रांची के संवेदनशील जगहों पर पुलिस की तैनाती की गई है.
अनुसूचित जनजाति में शामिल किए जाने की मांग को लेकर आज कुर्मी विकास मोर्चा द्वारा झारखंड बंद का आह्वान किया गया है. रविवार शाम झारखंड बंद के आह्वान के मद्देनज़र कुर्मी विकास मोर्चा ने बंद से पूर्व मशाल जुलूस निकालकर अपना शक्ति प्रदर्शन राजधानी की सड़कों पर किया. राजधानी के अलबर्ट एक्का चौक पर सैकड़ों की संख्या में कुर्मी विकास मोर्चा के बैनर तले कुर्मी समाज ने सरकार पर दोहरे मापदंड का आरोप लगाते हुए रविवार शाम मशाल जुलूस निकाला.
कुर्मी विकास मोर्चा का कहना है कि सरकार राज्य में जहां उन्हें सीएनटी के दायरे में रखे हुए हैं तो वहीं केंद्र को बताती है कि ये जाती सुखी संपन्न है. कुर्मी विकास मोर्चा के अध्यक्ष ने कहा कि सरकार अगर उनकी मांगों पर सकारात्मक रुख नहीं रखती तो आने वाले दिनों में वे उग्र आंदोलन कर अपनी आवाज को सरकार के कानों तक पहुंचाने का कार्य करेंगे.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours