प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश भर के सांसद और विधायकों से मोबाइल ऐप के जरिए सीधी बात की. पीएम मोदी ने इस सीधी बात कार्यक्रम के जरिए कई अहम विषयों पर जोर दिया. पीएम ने सांसद, विधायकों से बच्चों की पढ़ाई, युवाओं की कमाई और बुजुर्गों की दवाई का बेहतर इंतजाम करने की सलाह दी.

रांची में मंत्री सीपी सिंह ने भी प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना. वहीं मंत्री लुईस मरांडी ने भी पीएम मोदी की बातों को सुना. साथ ही मंत्री लुईस मरांडी ने मसानजोर डैम और दुमका से लम्बी दूरी की ट्रेन संबंधी मांग दर्ज कराई है.

इस दौरान मंत्री सीपी सिंह ने कहा कि इस सीधी बात के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई ऐसी चीजें बताई हैं, जिन्हें पूरा करने से समाज के हर लोगों को लाभ होगा. पीएम ने मुख्य रूप से 'बच्चों की पढ़ाई, युवाओं की कमाई और बुजुर्गों को दवाई' को लेकर बात की. इन तीन चीजों में सारी चीजें आ गई हैं. पीएम मोदी ने बताया कि कैसे इनपर काम करना चाहिए. इसी प्रकार किसानों के बारे में भी बताया कि किसानों को स्वाइल हेल्थ कार्ड के माध्यम से कृषि कार्य करना चाहिए.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours