निकाय चुनाव के लिए मतदान की तारीख जैसे -जैसे नजदीक आती जा रही है, वैसे-वैसे पार्टियों की कवायद इसको लेकर रफ्तार पकड़ रही है. इन सबके बीच सीएम रघुवर दास ने बीजेपी कार्यालय में पार्टी के चुनाव प्रभारियों के साथ बैठक की और प्रत्याशियों की जीत में पूरी ताकत झोंक देने की नसीहत दी.
बैठक के बाद पार्टी के महामंत्री दीपक प्रकाश ने दावा किया कि उनकी पार्टी के प्रत्याशी सभी जगहों पर जीत रहे हैं और विपक्ष को मुंह दिखाने तक का मौका नहीं मिलेगा. बीजेपी तीसरी सरकार बनाकर सूबे में विकास की गति को और तेज करेगी.
बैठक में सूबे के सभी 34 नगर निकायों के बीजेपी चुनावी प्रभारियों ने हिस्सा लिया. सीएम ने सभी प्रभारियों को अपने-अपने निकाय क्षेत्र में पार्टी की जमीन मजबूत करने की नसीहत दी. इससे पहले रघुवर दास ने पार्टी प्रत्याशियों के साथ बैठक कर उन्हें प्रचार अभियान तेज करने का निर्देश दिया था.
सीएम रघुवर दास के निकाय चुनाव प्रतिष्ठा का सवाल है. इस चुनाव में जीत-हार पार्टी और सरकार के लिए आगे का भविष्य तय कर सकता है. वैसे बीजेपी के साथ-साथ सभी पार्टियों निकाय चुनाव को अगले साल के लोकसभा-विधानसभा चुनाव के पहले का सेमीफाइनल मान रही हैं.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours