बालकृष्ण कुमार, कहलगांव / संवाददाता
गर्मी का मौसम आते ही पेयजल की समस्या कहलगांव अनुमंडल के ग्रामीण क्षेत्रों में उत्पन्न हो गई है , लोग अपने घर से 2 किलो 4 किलो मीटर दूर चापा नल और नलकूपों पर लंबी लंबी लाइन लगाकर पानी लाकर पीने को मजबूर है , दरअसल यह मामला जिले के कहलगांव अनुमंडल क्षेत्र के सन्हौला प्रखंड की है । प्रखंड के सीलहन खजुरिया पंचायत के बेलडीहा गांव में पीने के पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है ,गांव में पीने का पानी नहीं मिल रहा है । जिस नलकूप या चापानल में पीने लायक पानी है उसमें लंबी लंबी लाइन लगी रहती है ।
पानी भरने के दौरान आपस में लोग मारपीट करने पर उतारू हो जाते हैं महिलाएं आपस में लगातार झगड़ती रहती है । इसी तरह का हाल अमडंडा थाना व सनोखर थाना क्षेत्र के दर्जनों गांव में है । स्थानीय लोगों का कहना है कि इन समस्याओं का समाधान जिला प्रशासन नहीं करना चाहती है , इस समस्या को लेकर प्रखंड स्तर से लेकर जिला स्तर के अधिकारियों को लिखित रुप से बताया गया मगर जिला प्रशासन अब तक इस ओर ध्यान नहीं दे रही है । मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना का भी लाभ इस क्षेत्र को नहीं मिल पा रहा है । सात निश्चय में से एक हर घर नल जल योजना का लाभ भी पंचायत में नहीं पहुंचा है । गांव मे पानी का जल स्तर काफी नीचे चला गया है जिसके कारण चापाकल से घंटों इंतजार करने के बाद एक बाल्टी पानी निकलता है गाव की आबादी ग्यारह सौ है जबकि चापाकल की संख्या आठ है जिसमें चार चापाकल बिल्कुल खराब पडा हुआ है। पानी के लिए ग्रामिण आपस में मारपीट होते रहता है हाल में सीलहन खजुरिया पंचायत के वार्ड संख्या बारह में पीने के लिए पानी के लिए मारपीट काफी हो गया मामले थाना तक पहुंच गया ।
सूजबुझ से सनोखर पुलिस ने मामला को शांत कराया लेकिन जन प्रतिनिधि का कोई ध्यान इस ओर नही है । इस बात को लेकर जब ग्रामीण प्रखंड में स्थित पीएचडी विभाग के आफिस गया तो वहाँ कोई भी पीएचडी कर्मचारी नहीं मिला । इस बात को लेकर जब प्रखंड विकास पदाधिकारी अरविंद कुमार से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि सात निश्चय योजना के तहत काम किया जा रहा है वार्ड का चयन होने दिजिये तभी पानी की समस्या दूर होगा । वार्ड सदस्य 12 के
शंभू पासवान ने कहा कि मुखिया हमको अपने निजी आवास पर बुलाकर ब्लैक चेक पर हस्ताक्षर करने का दबाव बनाता है जो कि यह नियम के विरुद्ध है और यहां तक कि प्रखंड विकास पदाधिकारी सनहौला को यह भी जानकारी नहीं है कि सिलहन खजूरिया पंचायत के बेलडीहा गांव में 12 नंबर वार्ड चयनित हुआ है कि नहीं जबकि लिस्ट में वार्ड संख्या 12 चयनित दिखा रहे हैं ।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours