सीबीएसई पेपर लिक मामले का तार बिहार के सुपौल से भी जुड़ गया है. चतरा पुलिस ने इस सिलसिले में सुपौल के मरौना थाना क्षेत्र से दो भाईयों को हिरासत में लिया था, जिन्हें कड़ी पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया है. पुलिस ने उनके पिता से बॉन्ड भी भरवाया है.

सूचना के मुताबिक दो भाई आनंद राज और अनुराग राज, जो खगड़िया जिले का रहने वाला है, उनसे मरौना थाने में कड़ी पूछताछ की गयी. हालांकि पुलिस इस मुद्दे पर कुछ भी बताने से इन्कार की है. लेकिन पुलिस सुत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दोनों भाई आनंद और अनुराग पटना में एक स्कूल के छात्र हैं. इनके साथ रहने वाले प्रिंस, जो की नालंदा का रहने वाला है, उसी ने चतरा, झारखंड से सीबीएसई का मूल प्रश्न पत्र लाया था. जिसे वो अपने मोबाइल के जरिये विभिन्न जगहों पर भेजा था.

चतरा पुलिस ने इस सिलसिले में इन दोनों भाईयों की भूमिका संदिग्ध पायी थी. जिसके आघार पर दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी. अनुराग और आनंद की माँ मरौना पीएचसी में एएनएम है. दोनों भाई अपनी मां से मिलने मरौना पहुंचे थे, जहां मोबाइल लोकेशन के आधार पर चतरा पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया था. सोमवार देर रात दोनों से कड़ी पूछताछ की गयी, जिसके बाद दोनों भाईयों ने प्रश्न पत्र लीक मामले के मास्टरमाइंड प्रिंस को गिरफ्तार करवाने का भरोसा दिलाया है. जिसके बाद चतरा पुलिस ने वरीय अघिकारियों से आदेश लेकर दोनों को छोड़ दिया.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours