राजधानी रांची समेत सूबे में बिगड़ी विधि-व्यवस्था और बढ़ते अपराध को लेकर राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू ने डीजीपी समेत तमाम वरीय पुलिस पदाधिकारियों के साथ हाईलेवल मीटिंग की. इस दौरान राज्यपाल ने खासकर महिला हिंसा और जमीन विवाद में हत्या को लेकर चिंता जताई और पुलिस को इस पर लगाम लगाने के निर्देश दिए.

बैठक में राज्यपाल ने जमशेदपुर रेपकांड की भी जानकारी वरीय पुलिस पदाधिकारियों से ली. भारत बंद के दौरान आदिवासी छात्राओं पर हुए लाठीचार्ज के बार में रांची एसएसपी से पूछा. इस दौरान उन्होंने सूबे जारी पशु तस्करी पर रोक लगाने को लेकर भी पुलिस पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश दिये.

बता दें कि पिछले एक महीने में राजधानी रांची में दुष्कर्म के बाद हत्या के तीन मामले सामने आ चुके हैं. जबकि इसी दौरान जमीन विवाद में करीब आधा दर्जन हत्याएं हो चुकी हैं. इसके अलावा सूबेभर में हाल में अपराध के ग्राफ में इजाफा हुआ है.

जमशेदपुर में एक नाबालिग लड़की को दुष्कर्म का शिकार बनाकर जबरन देह व्यापार में धकेलने की कोशिश हुई. इसमें कई पुलिसवाले भी आरोपों के घेरे में हैं. जबकि बीते 2 अप्रैल को भारत बंद के दौरान रांची स्थित आदिवासी छात्रावास में पुलिस और छात्र-छात्राओं में झड़प हो गई थी. मामले को शांत करने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा था.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours