भारत सरकार के ग्राम स्वराज अभियान को लेकर सीएम रघुवर दास ने रांची में एक बैठक की. इस बैठक में 14 अप्रैल से 5 मई तक चलने वाले कार्यक्रमों पर चर्चा हुई. बैठक में कई विभागों के सचिवों ने हिस्सा लिया.

ग्राम स्वराज अभियान के तहत खासकर ग्रामीण विकास, ऊर्जा और स्वास्थ्य विभाग अपनी-अपनी योजनाओं को नए अंदाज में पेश करेंगे, जिससे ग्रामीण क्षेत्र के ज्यादा से ज्यादा लोग इसका लाभ उठा पाएंगे. भारत सरकार की ओर से इन कार्यक्रम को लागू किया जाएगा.

केंद्रीय राज्यमंत्री सुदर्शन भगत ने कहा कि ग्रामीण विकास, ऊर्जा और स्वास्थ्य विभाग के समन्वय से गांवों का विकास करने की तैयारी है. ग्राम स्वराज अभियान पूरे देश में 14 अप्रैल को बाबा साहब अम्बेदकर की जयंती के दिन से प्रारंभ होगा, जो पांच मई तक चलेगा. इस दौरान अलग-अलग तिथियों में ग्राम्य विकास के सात सूत्री कार्यक्रमों को लागू किया जाएगा.

राज्य के मंत्री सरयू राय ने इस बैठक में मंत्रियों को नहीं बुलाने पर नाराजगी जताई.


Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours