हावड़ा - रांची ट्रेन में एक लड़की के साथ छेड़खानी किए जाने का मामला सामने आया है. ट्रेन में युवती को अकेले देख युवकों ने युवती से छेड़खानी करते हुए मोबाइल से उसकी तस्वीर उतारी. युवती ने जब इसका विरोध किया तब भी बदमाश युवक नहीं माने. इससे नाराज हो युवती ने इस घटना की शिकायत 'डॉयल 100' पर कर दी. युवती की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए जीआरपी ने युवकों को ट्रेन के स्टेशन पर पहुंचते ही हिरासत में ले लिया.
थाने में युवती ने कहा कि वह ट्रेन में बैठी हुई थी जब उस बॉगी में तीन लड़के आए. तीनों लड़के उसे लगातारा देखने लगे. उसने इसे अनदेखा कर दिया. युवती ने कहा कि फिर वे लड़के कैमरा से उसकी तस्वीर उतारने लगे. इस पर उसने लड़कों पर चिल्लाते हुए इसका विरोध किया. इस पर तस्वीर उतार रहे युवक ने कहा कि वह ऐसा कुछ नहीं कर रहा है. तस्वीर उतारने वाले युवक ने कहा कि उसका फोन स्वीच ऑफ है. युवती ने पुलिस से आगे कहा कि इसके बाद युवक कहने लगे कि बहुत इसकी हिम्मत हो गई है. ट्रेन से उतरने दो इसे. इसको मालूम नहीं कि इसका किससे पाला पड़ा है. युवती ने कहा कि उसने इस घटना की लिखित शिकायत जीआरपी से की है. मगर वह चाहती है कि युवकों को चेतावनी देकर पुलिस छोड़ दे.
जीआरपी में एएसआई अशोक रविदास ने कहा कि 'डॉयल 100' पर एक लड़की ने फोन किया था. उसी फोन कॉल पर हमारी टीम ट्रेन के स्टेशन पर पहुंचते ही लड़कों को पकड़ कर थाने ले आई. थाने में लड़की से पूछताछ की गई तब उसने कहा कि तीन लड़के कैमरा से उसकी तस्वीर उतार रहे थे. लड़की ने इसकी लिखित शिकायत की है. साथ ही लड़कों को चेतावनी देकर छोड़ देने का पुलिस से आग्रह भी किया है. युवती के आग्रह के बाद युवकों का बांड पेपर पर हस्ताक्षर लेने के बाद जीपआरपी ने युवकों को उनके अभिभावकों को सुपुर्द करने की बात कही है.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours