धनबाद के चर्चित रंजय सिंह हत्याकांड में फरार चल रहे आरोपी हर्ष सिंह के खिलाफ कुर्की-जब्ती की तैयारी है. पुलिस ने उसके धैया स्थित आवास पर गुरुवार को कुर्की का इस्तेहार चिपकाया. इस बीच हर्ष सिंह के अधिवक्ता ने धनबाद कोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए अर्जी दायर की. अर्जी पर अदालत ने पुलिस से केस डायरी मांगी है.

दरअसल इस केस में जेल में बंद नंद कुमार सिंह उर्फ मामा ने रिमांड के दौरान पुलिस को बताया कि दिवगंत नीरज सिंह के मौसेरे भाई हर्ष सिंह ने ही रंजय सिंह की हत्या कराई थी. हर्ष और रंजय के बीच विवाद था.

पूछताछ में मामा ने ये भी कहा कि हत्या के लिए हर्ष ने ही पिस्टल और गोलियां उपलब्ध कराई थी. इसके बाद उसने अवधेश उर्फ भैया जी के साथ मिलकर रंजय सिंह को मार डाला था. मामा की गिरफ्तारी बिहार के आरा से हुई थी.

गौरतलब है कि रंजय सिंह झरिया के विधायक संजीव सिंह के खास थे. माना जाता है कि रंजय सिंह की हत्या के प्रतिशोध में ही डिप्टी मेयर नीरज सिंह समेत चार लोगों की हत्या हुई थी. रंजय सिंह को 29 जनवरी 2017 को धनबाद स्थित बिग बाजार के पास भून डाला गया था.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours