खूंटी I मुख्यमंत्री रघुवर दास ने खूंटी के बीजेपी नेता गणेश मुंडा की हत्या पर शोक जताया है. साथ ही पार्टी की ओर से उनके परिवार को 2 लाख रुपये देने की घोषणा की है. सीएम ने इस सिलसिले में खूंटी एसपी को अपराधियों को पकड़ने के निर्देश भी दिए हैं.

रांची के रिम्स में इलाज के दौरान बीजेपी नेता गणेश मुंडा की मौत हो गई. उन्हें खूंटी-तमाड़ रोड पर किताहातू गांव के पास सोमवार शाम अपराधियों ने गोली मार दी थी. जिसके बाद गणेश मुंडा को रिम्स में भर्ती कराया गया था. मुंडा को दो गोली कंधे और कमर में लगी थी, जबकि चार गोलियां उनके करीब से गुजर गई थी.

जानकारी के अनुसार, वारदात किताहातू मैदान से सटे पुराने प्लांट के पास की है. उन्हें पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से खूंटी सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रिम्स रेफर कर दिया गया था. घटना के बाद किताहातू, कुड़ापूर्ति, सोयको समेत आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल फैल गया था.

घटना के पीछे किसका हाथ है, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. जिले के एसपी अश्विनी कुमार सिन्हा ने कहा कि मामले की जांच चल रही है. वहीं इस मामले में मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा कि इस तरह की घटना दुखद है और समाज के लिए ठीक नहीं है.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours