पत्थलगड़ी  I मुख्यमंत्री रघुवर दास ने रांची में पत्थलगड़ी से लेकर कंबल घोटाले तक के सवालों का जवाब दिया. मुख्यमंत्री ने कहा कि सिर्फ खूंटी के कुछ गांवों में पत्थलगड़ी की समस्या है. इस मुद्दे को बढ़ा-चढ़ा कर पेश करने से राज्य की छवि खराब हो रही है.

सीएम ने कहा कि कुछ राष्ट्रविरोध शक्तियां,जो गरीब-आदिवासी समाज का विकास नहीं चाहती हैं, वह इसमें लगी हुई हैं. ऐसी शक्तियों को निष्फल करने के लिए सरकार जनता से सीधा संवाद कर रही है.

कंबल घोटाले में जांच का आदेश देते हुए सीएम ने कहा,' मेरे शासनकाल में भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और जांच के बाद जो रिपोर्ट आएगी उसपर कार्रवाई होगी.'

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस और झारखंड नामधारी पार्टियों ने राज्य को विकसित नहीं होने दिया. शिक्षा और बिजली के बल पर राज्य विकास करेगा.



राज्य में बिजली के बिगड़े हालात पर सीएम ने कहा कि राज्य में 60 ग्रिड और 257 सबस्टेशन बन रहे हैं. राजधानी में जीरो कट बिजली के लिए अंडर ग्राउंड केबलिंग हो रही है, जिसे इस वर्ष अगस्त तक पूरा कर लिया जाएगा.

सीएम ने कहा कि राज्य के विकास के लिए कम से कम दस साल तक स्थिर शासन चाहिए.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours