साल 2019 में होने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव में विपक्षी दलों की एकजुटता और पार्टी के अंदर जारी अंतर्कलह की चुनौती को देखते हुए चुनावी तैयारियों में जुट गई है. भाजपा ने कार्यकर्ताओं को एकजुट करने और उनकी हौसला अफजाई का काम शुरू कर दिया है. सरायकेला जिले के सामुदायिक भवन में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा की उपस्थिति में जिला भाजपा कार्य समिति की रविवार को बैठक हुई.
इस बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा के अतिरिक्त ईचागढ़ विधायक साधुचरण महतो, कोल्हान प्रभारी अशोक षाड़ंगी, कोल्हान सह प्रभारी सह आदित्यपुर नगर निगम के महापौर विनोद श्रीवास्तव समेत कई नेताओं तथा सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने शिरकत की.
बैठक के दौरान साल 2019 में होने वाले लोकसभा में 350 प्लस सीट तथा विधानसभा चुनाव में 60 प्लस सीट के लक्ष्य को लेकर कार्यकर्ताओं को आम लोगों के बीच जाकर सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यों का जमकर प्रचार प्रसार करने के आह्वान किया गया.
इस दौरान भाजपा को चुनौती देने हेतु एकजुट हुए विपक्ष का सामना कर उसे शिकस्त देने की भी रणनीति बनायी है. वहीं हाल में संपन्न हुए नगर निकाय चुनाव में दौरान टिकट न मिलने से नाराज कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी के विरुद्ध कार्य करने तथा इस दौरान आपसी अंतर्कलह के कई मामले सामने आने को भी भाजपा ने गंभीरता से लिया है.
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने कहा कि पार्टी विरोधी कार्य करने वालों को चिन्हित करने का काम जारी है और जल्द उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. इसके साथ ही उन्होंने सभी से आगामी चुनाव में पार्टी द्वारा अधिकृत उम्मीदवारों को हर हाल में समर्थन कर उसे जीताने हेतु प्रयास करने की अपील की है.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours