गोमिया और सिल्ली विधानसक्षा उपचुनाव से ठीक एक दिन पहले झारखंड मुक्ति मोर्चा ने निर्वाचन आयोग को पत्र भेजकर प्रशासन के रवैया की शिकायत की है. गोमिया और सिल्ली में झामुमो के कार्यकर्ताओं पर हमला करने में भाजपा-आजसू नेता-कार्यकर्ता के अलावा अब दोनों क्षेत्र के प्रशासनिक अधिकारियों पर सरकार के लिए काम करने का आरोप लगाया गया है.

अपने दोनों विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी और पूर्व विधायकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग करते हुए झामुमो नेता सुप्रीयो भट्टाचार्या ने कहा कि झामुमो ने अपने प्रत्याशियों के लिए चुनाव आयोग से सुरक्षा दिए जाने की मांग की है. उन्होंने कहा कि पिछले दो दिन से झामुमो के कार्यकर्ताओं को भी डराया धमकाया और प्रताड़ित किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि अगर उनके उम्मीदवार या पूर्व विधायक के साथ अनहोनी घटना होती है तो उसका जिम्मेवार निर्वाचन आयोग होगा.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours