झारखंड के सिल्ली व गोमिया में उपचुनाव को लेकर मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया. सुबह सात बजे से शुरू हुई वोटिंग शाम तक चली. इस दौरान कहीं से कोई अप्रिय वारदात की खबर नहीं आई. पुरुषों के साथ-साथ महिला और बुजुर्ग वोटरों ने भी मतदान में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया. इस दौरान सभी बूथों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम देखे गए. कुछ बूथों से ईवीएम खराबी के खबरें आईं,जिसे तुरंत दुरुस्त कर लिया गया.
राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक सिल्ली में 75.5 प्रतिशत तो गोमिया में 63.25 प्रतिशत मतदान हुआ. . गोमिया सीट पर त्रिकोणीय संघर्ष में भाजपा के माधव लाल सिंह, आजसू के लंबोदर महतो और झामुमो की बबीता देवी मैदान में हैं. वहीं सिल्ली में आजसू के सुदेश महतो और झामुमो की सीमा देवी के बीच आमने-सामने का संघर्ष है.
दोनों सीटों पर 31 मई को मतगणना होगी. उस दिन पता चलेगा कि बाजी सत्तापक्ष या विपक्ष के तरफ गई. हालांकि पिछले चुनाव में दोनों सीटों पर जेएमएम का कब्जा था. दोनों विधायकों को कोर्ट से सजा मिलने के कारण ये उपचुनाव हुआ. जेएमएम ने दोनों सीटों पर अपने पूर्व विधायकों की पत्नी को मैदान में उतारा. जबकि गोमिया में सत्ता के साथी आजसू-बीजेपी आमने-सामने हैं.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours