पलामू में सोमवार को पुलिस और नक्सलियों के बीच जबर्दस्त मुठभेड़ हुई. टीपीसी के तीन एरिया कमांडर को पुलिस ने मार गिराया. पहला पवन जो चतरा का रहने वाला है. दूसरा चन्दन गढ़वा का रहने वाला है. तीसरा अमरजीत जो पाटन का रहने वाला है. ये तीनो एरिया कमांडर मारे गए जबकि 3 लोगों को पकड़ा गया. पुलिस ने हथियार के साथ नक्सलियों के कई सामान भी बरामद किए हैं. यह मुठभेड़ छतरपुर थाना के कालापहाड़ पंचायत के हिसाग डुडुर जंगल में हुई. पुलिस लगातार इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रही है. इस मामले की पुष्टि एसपी इंद्रजीत महथा ने की है.

जानकारी के मुताबिक टीपीसी नक्सली का तीन एरिया कमांडर पवन, अमरजीत और चंदन कालापहाड़ पंचायत के हिसाग डुडुर जंगल के एक पेड़ के नीचे बैठे हुए थे. पुलिस लगातार उस इलाके में सर्च अभियान चला रही थी. इसी बीच पुलिस को देख इन तीनों ने पुलिस पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां बरसानी शुरू कर दी.

करीब 24 की संख्या में से अधिक नक्सली पुलिस पर लगातार गोलियां चला रहे थे. पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में फायरिंग जारी रखा था. काफी देर तक चली इस मुठभेड़ में आखिरकार पुलिस को सफलता मिली और तीनों एरिया कमांडर को पुलिस ने मार गिराया. पहला पवन जो चतरा का रहने वाला है. दूसरा चन्दन गढ़वा का रहने वाला है. तीसरा अमरजीत जो पाटन का रहने वाला है. ये तीनो एरिया कमांडर मारे गए जबकि 3 लोगों को पकड़ा गया. पकड़े गये नक्सली में विकास पासवान, सोनू कुमार रॉबरी और लल्लू सिंग है. घायल लल्लू सिंग का इलाज छतरपुर प्राथमिक में करने के बाद मेदिनीनगर भेज दिया गया है.

पलामू एसपी इंद्रजीत महथा ने बताया कि इनके पास से 6 हथियार भी बरामद किया गया है. एक AK-47, 2 एसएलआर, 2 थ्री नट थ्री, एक 315 बार का हथियार बरामद हुआ है.



एसपी ने बताया कि करीब 150 राउंड गोली चली. 24 के संख्या में थे नक्सली. सब जोनल कमांडर निशांत जी और ग्रिन्दर जी का दस्ता था. खाने -पीने के बहुत सारे सामान बरामद हुए हैं. पिठु बैग भी मिला है. सोमवार सुबह 8 बजे से 12 बजे तक तक चली मुठभेड़. पुलिस लगातार इलाके में सर्च अभियान चला रही है.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours