झारखंड की राजधानी रांची में हाईकोर्ट से चारा घोटाला मामले में औपबंधिक जमानत मिलने के बाद सोमवार को लालू प्रसाद यादव को होटवार जेल से रिलीज करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. मिली जानकारी के मुताबिक हाईकोर्ट से औपबंधिक जमानत संबंधी आदेश मिलने के बाद निचली अदालत में 50-50 हजार रुपए का बेल बांड भरा जाएगा. इसके बाद सीबीआई अदालत जेल प्रबंधन को रिलीज ऑर्डर जारी करेगा.
आपको बता दें कि इससे पहले 3 दिनों के पैरोल पर पटना गए लालू प्रसाद यादव आज यानी सोमवार को दोपहर 3 बजे तक रांची लौटेंगे. वहीं, रांची लौटने के बाद लालू प्रसाद यादव की ओर से बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में कागजी कार्रवाई पूरी की जाएगी.
मालूम हो कि स्वास्थ्य कारणों से हाईकोर्ट से मिली औपबंधिक जमानत का रिलीज ऑर्डर जेल प्रबंधन को मिलने के बाद लालू प्रसाद को 6 सप्ताह के लिए रिलीज किया जाएगा. ऐसे में ये कहा जा सकता है कि चारा घोटाला मामले में गत 23 दिसम्बर 2017 से रांची के होटवार जेल में बंद राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव को बड़ी राहत मिली है.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours