रिम्स में भर्ती राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद का स्वास्थ्य स्थिर है. बुधवार को जारी मेडिकल रिपोर्ट में उनका पल्स रेट और बीपी सामान्य बताया गया. ब्लड शुगर भी कम होकर 112 पर आ गया है. रिम्स के निदेशक आरके श्रीवास्तव ने ये जानकारी दी.
लालू प्रसाद के पेरोल को लेकर निदेशक ने बताया कि मंगलवार को बिरसा मुंडा जेल प्रशासन की तरफ से पत्र आया था. जिसका जवाब आरजेडी सुप्रीमो का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने दिया. डॉक्टरों ने कुछ हिदायत के साथ लालू प्रसाद की यात्रा को मंजूरी दी है.
बतौर निदेशन हिदायत ये है कि लालू प्रसाद को दवाइयों का सेवन समय पर करना होगा. साथ ही अच्छे स्पेशियलिस्ट की देखरेख में रहना होगा.
लालू प्रसाद के पेरोल को लेकर अभी तक फैसला नहीं लिया गया है. जेल प्रशासन के पास मामला अटका हुआ है. बुधवार शाम की प्लाइट की टिकट को कैंसिल करा दिया गया. पटना के लिए तीन टिकटें कराई गई थीं. सभी को कैंसिल कर दिया गया.
बता दें कि लालू प्रसाद ने बड़े बेटे तेजप्रताप की शादी में शामिल होने के लिए पांच दिन का पेरोल मांगा है. 12 मई को पटना में तेज प्रताप यादव की शादी है.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours