नामकुम थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े दो युवकों ने एक नाबालिग युवती का अपहरण कर लिया, परिजनों की माने तो दो युवक उनके घर पहुंच हथियार के दम पर डरा धमका युवती को लेकर फरार हो गए.
नामकुम थाना क्षेत्र के भुईंया टोली में रविवार को एक नाबालिग का अपहरण हथियार के दम पर किया गया. परिजनों की माने तो घर पर दो युवक अचानक आ धमके, घर वालों के अनुसार उस वक्त नाबालिग के अलावा घर में मात्र उसकी बड़ी बहन थी. वहीं नाबालिग की मां पानी भरने बाहर गयी थी और पिता दुकान में थे. बातों को बताते हुए मां के आंखों में आंसू आ गए तो बड़ी बहन ने बताया युवकों के पास हथियार था और वे गाली गलौज कर रहे थे. पिता का कहना था कि दुकान गए हुए थे तभी ये हादसा हो गया.
फिलहाल नामकुम थाने में अपहरण का मामला दर्ज हो गया है और पुलिस अनुसंधान में जुट गई है. हालांकि मामले पर बोलने से पुलिस फिलहाल बचती दिख रही है.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours