सिल्ली उपचुनाव ने लिए जेएमएम प्रत्याशी सीमा महतो ने नामांकन दाखिल कर दिया. रांची समाहरणालय में नामांकन के दौरान विपक्षी एकजुटता साफ दिखी. जेएमएम के अलावा कांग्रेस, जेवीएम, सीपीआई और सीपीएम के नेता मौजद रहे. सीमा महतो सिल्ली के पूर्व जेएमएम विधायक अमित महतो की पत्नी हैं.
नामांकन के बाद सीमा महतो ने जीत का दावा करते हुए क्षेत्र के विकास का वादा किया. वहीं हेमंत सोरेन ने चुटकीले अंदाज में कहा कि महिलाएं एनडीए के पुरुषों से कहीं ज्यादा ताकतवर हैं. जिसकी बानगी सिल्ली उपचुनाव में जरूर देखने को मिलेगी. कांग्रेस नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि यह 2019 के चुनाव का आगाज है. विपक्षी एकता एनडीए पर जरूर भारी पड़ेगी.
सिल्ली सीट पर सीमा महतो के सामने एनडीए प्रत्याशी के तौर पर आजसू प्रमुख सुदेश महतो हैं. जेएमएम के पूर्व विधायक अमित महतो ने पिछले चुनाव में सुदेश महतो को हराकर ही इस सीट पर कब्जा जमाया था. इसलिए जेएमएम ने उपचुनाव के लिए उनकी पत्नी पर दांव आजमाया है. अमित महतो की विधायकी सरकारी अधिकारी से मारपीट के मामले में सजा पाने के बाद चली गई.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours