आईसीएसई की दसवीं और बारहवीं के नतीजे घोषित हो गये. झारखंड में जमशेदपुर के छात्र-छात्राओं ने कमाल कर दिखाया. दसवीं और बारहवीं के सभी विषयों के स्टेट टॉपर जमशेदपुर से ही हैं.

आईसीएसई की बारहवीं के नतीजों में साइंस की बात करें तो बिष्टुपुर के नरभेराम इंग्लिश स्कूल की राधिका पटवारी ने 98.75 प्रतिशत अंकों के साथ साइंस में झारखंड स्टेट टॉपर होने का गौरव हासिल किया है. स्कूल की प्राचार्या पारोमिता रॉय ने राधिका को स्कूल का गौरव बताया. प्राचार्या ने बताया कि राधिका कॉमर्स लेकर 11वीं में पढ़ना चाहती थी लेकिन काउंसलिंग कर उसे साइंस लेकर पढ़ने की सलाह दी और आज नतीजा सबके सामने हैं.

वहीं स्टेट साइंट टॉपर राधिका पटवारी अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों के अलावा पीएम मोदी को दे रही हैं, जिनके मन की बात से उनको लगातार प्रेरणा मिली.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours