रांची शहर में यातायात की समस्या को लेकर परिवहन मंत्री सी पी सिंह ने प्रोजेक्ट भवन स्थित अपने चैम्बर में बैठक की. इस बैठक में ट्रैफिक एसपी, नगर निगम के अधिकारी शामिल हुए.
बैठक में कई विषयों पर चर्चा हुई. रात्रि में नो इंट्री खत्म होने से पहले मालवाहक वाहनों को शहर से दूर रखने पर चर्चा हुई. इसके अलावे पुलिस को भी कानून के हिसाब से कार्रवाई करने को कहा गया.
इस दौरान परिवहन मंत्री मंत्री सी पी सिंह ने कहा कि कानून पालन कराने वाले ही कानून का पालन नहीं करते हैं. इसके लिए मैंने अधिकारियों को रांची का एक वीडियो दिखाया जिसमें करीब 100 फोटो होंगे, उन फोटो के माध्यम से दिखाया कि किस प्रकार से पुलिसकर्मी ही बिना हेलमेट के जा रहे हैं. रोड ट्रैफिक वाले हैं वो खुद ट्रैफिक रूल्स का पालन नहीं कर रहे हैं, तीन-तीन की संख्या में वो जा रहे हैं. जिला प्रशासन की गाड़ी है लेकिन उस गाड़ी में नंबर प्लेट नहीं है. इस प्रकार के कई फोटो अधिकारियों को दिखाया जो मैंने कलेक्ट किया था.
साथ ही मंत्री सी पी सिंह ने कहा कि हर व्यक्ति को जागरूक करने की जरूरत है ना कि उसके साथ अपराधी जैसा व्यवहार करने की जरूरत है. मंत्री सी पी सिंह ने कहा कि चाहे पब्लिक हो या अधिकारी कानून सब के लिए होता है, कानून का पालन सबको करना चाहिए.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours