सरकारी नौकरी की चाहत रखने वालों के लिए खुशखबरी. अगले एक महीने के भीतर करीब 25 हजार पद भरे जाएंगे. दरअसल जेएसएससी और जेपीएससी में लंबे समय से विभिन्न परीक्षाओं के रिजल्ट लंबित थे. अब राज्य सरकार के निर्देश के बाद आयोग के कामकाज में तेजी आई हैं.
राज्य के सरकारी विभागों में लंबे समय से खाली पड़े पदों को भरने के लिए एक बार फिर सरकार ने रुचि दिखाई है. सरकार के निर्देश के बाद खाली पड़े करीब 25 हजार पदों को जल्द ही भरा जायेगा. दरअसल नियोजन नीति को लेकर उठे विवाद के कारण राज्य में नियुक्ति प्रक्रियाओं पर ग्रहण लग गया था. अब इसका समाधान हो जाने के बाद सरकार ने पूर्व में आयोजित की गई परीक्षाओं के रिजल्ट जल्द घोषित कर नियुक्ति प्रक्रिया में तेजी लाने को कहा है.
जिन परीक्षाओं के रिजल्ट एक महीने के अंदर घोषित होंगे
1.PGT नियुक्ति परीक्षा- 3080
2.IRBGCCE नियुक्ति परीक्षा- 2810
3.SI नियुक्ति परीक्षा- 3019
4.हाईस्कूल शिक्षक नियुक्ति परीक्षा- 18000
इधर इस निर्णय से इन परीक्षाओं में शामिल छात्रों में एक नई उम्मीद जगी है. छात्रों का मानना है कि आयोग पूरी इमानदारी के साथ रिजल्ट प्रकाशित करे नहीं तो छात्र पूर्व की तरह फिर सड़क पर उतरेंगे.
राज्य के सरकारी कार्यालयों में करीब एक लाख पद लंबे समय से रिक्त हैं. कहीं शिक्षकों की कमी है तो कहीं सचिवालय में सहायकों की. जाहिर तौर पर बड़े पैमाने पर रिक्तियां होने के कारण सरकारी कामकाज पर इसका प्रभाव पड़ता है. ऐसे में इन पदों पर यदि नियुक्तियां पूरी कर ली जाती है तो जहां छात्रों को बेरोजगारी से मुक्ति मिलेगी वहीं सरकारी कामकाज में भी तेजी आएगी.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours