जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए बार-बार गुहार लगा रही है वार्ड पार्षद। 4 साल में भी नहीं पहुंची लोगों तक बिजली पानी और नाली की सुविधाएं।
बरहरवा नगर पंचायत का वार्ड नंबर 5 अभी तक नागरिक सुविधाओं का दंश झेल रहा है ।वार्ड पार्षद श्रीमती ललिता देवी लोगों को जनसुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिए प्रयत्नशील हैं लेकिन प्रशासनिक उदासीनता और राजनेताओं की लापरवाही की वजह से अब तक वार्ड संख्या 5 जोकि बरहरवा नगर पंचायत के अंतर्गत आता है अब तक बिजली पेयजल नाली की व्यवस्था और तमाम नागरिक सुविधाओं से महरूम है ।
वार्ड पार्षद ललिता देवी कहती हैं कि अब तक तमाम प्रयासों के बावजूद भी उनके वार्ड में रहने वाले 2500 में से मात्र 80 लोगों को ही लाल कार्ड मिला है। भारत सरकार जहां एक ओर स्वच्छता अभियान का जोर शोर से प्रचार कर रही है वहीं वार्ड नंबर 5 में नालियां अभी भी बेकार पड़ी हुई हैं ना तो नालियों के ऊपर कोई ढक्कन लगा है और ना ही जल निकासी की समस्या का समाधान हो पाया है। खेतों में लगे बिजली के पोल या तो गिरने के कगार पर हैं और उनमें तारों की स्थिति भी काफी दयनीय है ।कभी भी किसी सामूहिक दुर्घटना की आशंका को इनकार नहीं किया जा सकता है। ऐसी परिस्थिति में वार्ड पार्षद के द्वारा सरकार की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिन्ह लगाना स्वभाविक सा है। वह बताती हैं कि तमाम प्रयासों के बावजूद भी उनके वार्ड में रहने वाले वृद्ध लोगों को भी अभी वृद्धावस्था पेंशन का समुचित लाभ नहीं मिल पाया है जो एक दुख की बात है। बताते चलें कि वार्ड नंबर 5 में पिछड़ी जाति के लोगों की बहुलता है बावजूद इसके भी सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। आने वाले 1 साल के बाद फिर से चुनाव होना है और सभी नेता महज उद्घोषणा और चुनावी वादे करके ही सिमट जाते हैं जो एक लोककल्याणकारी नीति कदापि नहीं हो सकती।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours