पश्चिम बंगाल में आदिवासी संगठनों ने टाटा-हावड़ा रेलेवे ट्रैक को जाम कर दिया है. ये अदिवासी संगठन सरकारी स्कूलों में ओलचिकी भाषा में पढ़ाई की मांग कर रहे हैं. इसके साथ ही झारखंड राज्य की तर्ज पर सीएनटी एक्ट लागू करने की मांग कर रहे हैं.
रेलेवे ट्रैक पर आदिवासी समुदाय के जाम से ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह बाधित हो गया है. उडीसा और पश्चिम बंगाल की ओर आने- जाने वाली ट्रेनों का संचालन पूरी तरह ठप हो गया है. बंगाल के चार जगहों खेमासुली, बालीचक, दानापुर और मिदनापुर के पास रेलवे ट्रैक को जाम किया है. कई ट्रेनें रास्ते में ही फंस गई हैं. स्टील एक्सप्रेस घाटशिला में और जनशताब्दी एक्सप्रेस खड़गपुर में खड़ी है.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours