बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को झारखंड हाईकोर्ट से राहत मिली है. उनकी प्रोविजनल बेल की अवधि 3 जुलाई तक के लिए बढ़ा दी गई है.  कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश डीएन पटेल की कोर्ट ने मामले पर सुनवाई करते हुए ये फैसला सुनाया और अगली सुनवाई के लिए 29 जून की तारीख तय की है.

फिलहाल, लालू प्रसाद मेडिकल ग्राउंड पर छह हफ्ते की प्रोविजनल बेल पर हैं, जिसकी अवधि 28 जून को खत्म हो रही है. ऐसे में उनकी ओर से कोर्ट से प्रोविजनल बेल की अवधि को बढ़ाने की अपील की गई थी. हालांकि जिस कोर्ट में याचिका सूचिबद्ध थी वह कोर्ट नहीं बैठी. ऐसे में लालू प्रसाद के अधिवक्ता हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की अदालत में सुनवाई का आग्रह किया. लालू प्रसाद को राहत कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश की कोर्ट ने दी है.

जानकारी के मुताबिक शनिवार को मुबंई के एक अस्पताल में लालू का फिस्टुला का ऑपरेशन होना है. इससे पहले, झारखंड हाईकोर्ट ने मेडिकल ग्राउंड पर उन्हें 6 हफ्ते की प्रोविजनल बेल दी थी. इसके बाद वे गत 16 मई को रांची से पटना रवाना हुए थे. प्रोविजनल बेल को लेकर लालू प्रसाद की ओर से सीबीआई कोर्ट में 50-50 हजार के दो बेल बॉन्ड भरे गए थे. इसके बाद कोर्ट ने होटवार जेल प्रशासन को रिलीज ऑर्डर जारी किया. तब जाकर लालू प्रसाद रांची की होटवार जेल से बाहर निकले थे.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours