रामगढ़ में तथाकथित भूख से मौत मामले पर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने संज्ञान लेते हुए खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारी और जिले की डीसी बी राजेश्वरी के साथ बैठक की. बैठक में डीसी ने राज्यपाल को मामले पर पूरी रिपोर्ट सौंपी और जानकारी दी.
बैठक में खाद्य आपूर्ति विभाग के सचिव अमिताभ कौशल ने भी राज्यपाल को पीड़ित परिवार को दी गई सहायता के बारे में बताया. राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने राज्य के गरीब परिवारों को चिह्नित कर राशन कार्ड मुहैया कराने का निर्देश दिया. साथ ही पहले से मौजूद लाभुकों को समय पर राशन उपलब्ध कराने पर भी उन्होंने जोर दिया.
बता दें कि रामगढ़ के मांडू प्रखण्ड के कुंदरिया बस्ती में 40 वर्षीय चिंतामन मल्हार की कथित तौर पर भूख से मौत हो गई. परिवारवालों के मुताबिक चिंतामन की भूख से मौत हुई, जबकि प्रशासन ने मौत के लिए बीमारी को कारण बताया. प्रशासन की माने तो परिवारवालों ने उसका पोस्टमार्टम नहीं कराने दिया. इससे पहले गिरिडीह और चतरा में भी कथित तौर पर भूख से मौत के मामले सामने आए. लेकिन प्रशासनिक जांच इसे भूख से मौत नहीं माना गया.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours