मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि उनकी सरकार सूबे के आदिवासियों को सम्मान देना चाहती है, उन्हें रोजगार से जोड़ना चाहती है. लेकिन जेएमएम के कुछ नेताओं को यह अच्छा नहीं लग रहा है.

सीएम ने कहा कि जेएमएम और कांग्रेस आदिवासियों को गरीब बनाकर रखना चाहती है. मुख्यमंत्री जय आदिवासी युवा शक्ति (जयस) नामक सामाजिक संगठन के सदस्यों के साथ बैठक कर रहे थे. इस मौके पर उन्होंने अपनी सरकार की उन योजनाओं के बारे में भी बताया, जो आदिवासियों के हित में चलाये जा रहे हैं.

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के सभी घरों में सत्तर साल पहले बिजली आ जानी चाहिए थी, लेकिन किसने रोका? उन्होंने कांग्रेस का नाम लिए बगैर कहा कि वोट वाली पार्टी सिर्फ आदिवासियों को वोटर के अलावा कुछ और नहीं समझती थी. रांची के प्रोजेक्ट भवन में हुई इस बैठक में जयस के सभी बड़े नेता उपस्थित थे.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours