उग्रवाद के खिलाफ दुमका पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. काठीकुंड थाना के मसनिया गांव से पुलिस ने एक लाख रुपये के इनामी एक महिला नक्सली को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार नक्सली का नाम पुतुल कुमारी है. बताया जा रहा है कि गिरफ्तार महिला नक्सली रामलाल के दस्ता का सक्रिय सदस्य है. साल 2012 में काठीकुंड थाना क्षेत्र में एक सड़क निर्माण करने वाली कंपनी के कार्यालय पर हमला कर कई वाहनों में आग लगा दी गई थी. उस घटना में यह महिला नक्सल नामजद आरोपी थी.
जानकारी के अनुसार गिरफ्तार की गई महिला कुछ दिनों से पश्चिम बंगाल में शादी करके रह रही थी. हाल ही में वह अपने घर आई थी. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने महिला नक्सल को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार महिला नक्सली के गोद में एक मासूम बच्चा भी है.
पुलिस अब महिला से यह जानने का प्रयास कर रही है कि सड़क निर्माण करने वाली कंपनी के कार्यालय पर हमले के दौरान और कौन-कौन लोग शामिल थे. वे सभी इस वक्त कहां हैं. पुलिस महिला से और भी कई अहम जानकारी प्राप्त करने की कोशिश में है.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours