चिलगोजोड़ी पहाड़िया टोला गांव में आज तक नहीं पहुंची बिजली।
पाकुड़ ,आमङापाङा, पाडेरकोला पंचायत-
पाकुड़ जिला के अमड़ापाड़ा प्रखंड अंतर्गत पाडेरकोला पंचायत में 12 आदिवासी बहुल गांव है। पाडेरकोला पंचायत की मुखिया दीपा मालतो बताती है कि झूंझको के लोगों को डेढ़ किलो मीटर की दूरी से पीने के लिए पानी लाना पड़ता है और अभी सड़क की समस्या बरकरार है। सरकार की घोषणाओं के बावजूद भी चिलगोजोङी पहाड़िया टोला के लोगों तक बिजली अभी नहीं पहुंची है। आदिवासियों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत भवन निर्माण स्वीकृत तो हुआ है लेकिन भवन निर्माण राशि के अभाव में बाधित है। नए लाभुकों को राशन कार्ड देने की योजना भी अभी रद्दी की टोकरी में पड़ी हुई है। कई आंगनवाड़ी केंद्रों के भवन निर्माण की योजना भी अधूरी पड़ी है। मुखिया दीपा मालतो ने बताया कि उनके द्वारा 20 पीसीसी, 11नाला,25जलकूप,55 चापाकल ,4 चबूतरा ,25पशुशेड,62 डोभा,25 शौचालय और 500 पीएम आवास का निर्माण किया जा चुका है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours