चिकित्सकों की कमी, स्वास्थ्य मंत्री से एंबुलेंस का अनुरोध।
* बदहाल व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए स्वास्थ्य मंत्री को लिखा नगर पंचायत अध्यक्ष ने पत्र।
बरहङवा(साहिबगंज)-
  बरहरवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य व्यवस्था बहुत बदहाल है। स्वास्थ्य व्यवस्था को समुचित रुप से संचालित करने के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष श्यामल कुमार दास ने माननीय स्वास्थ्य मंत्री झारखंड को सूचित किया है। श्री दास ने अपने पत्र में लिखा है कि बरहङवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कुल 7 चिकित्सक के पद सृजित है जिसमें मात्र तीन पदस्थापित हैं। तीन चिकित्सकों में एक ने सेवा छोड़ दिया है तथा एक राजमहल में प्रतिनियुक्ति पर है। गरीब जनता को इलाज के लिए बंगाल जाना पड़ता है जो दुख की बात है। उन्होंने बताया है कि बरहरवा स्वास्थ्य केंद्र से बङी आबादी वाले क्षेत्र को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होती हैं जबकि यहां एक एंबुलेंस है उन्होंने  कम से कम 2 एंबुलेंस की सेवा और उपलब्ध कराने का अनुरोध  माननीय मंत्री से किया है। पदस्थापित चिकित्सक सरिता टूडू के भी संबंध में उन्होंने कहा है कि अपना निजी नर्सिंग होम के संचालन के कारण वे स्वास्थ्य केंद्र में समय नहीं देती है जिस कारण गरीब मरीजों को काफी परेशानी होती है ।चिकित्सक सरिता टूडू को अन्यत्र स्थानान्तरित कर सक्षम चिकित्सक को पदस्थापित करने का अनुरोध भी उन्होंने किया है। बरहरवा के नागरिकों ने अध्यक्ष श्यामल कुमार दास की इस पहल की प्रशंसा की है।श्री दास ने बताया है कि वे नगर पंचायत के सभी नागरिकों को बुनियादी सुविधाएं यथाशीघ्र उपलब्ध कराने  के लिए प्रयत्नशील हैं ।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours