बंद रहता है सलगापाङा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र।
पाकुड़ महेशपुर सलगापाङा-
जहां एक ओर सरकार लोगों को बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए जीत और प्रयास कर रही है वहीं सलगापाङा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बंद पड़ा रहता है। सुदूरवर्ती इलाके में बने इस स्वास्थ्य केंद्र में ना तो चिकित्सा की है और ना ही स्वास्थ्य कर्मी। सरकार द्वारा लाखों की राशि व्यय करने के बाद ही इस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण किया गया था। कमजोर व्यवस्था के कारण यह स्वास्थ्य केंद्र कभी खुलता ही नहीं है जैसा लोगों का कहना है। आसपास रहने वाले लोग यह बताते हैं कि उन्हें छोटी-मोटी स्वास्थ्य सेवाओं के लिए भी महेशपुर या पाकुङ जाना पड़ता है इसमें उन्हें काफी परेशानी होती है। लोग सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर प्रश्नचिन्ह लगाते हुए कहते हैं कि यदि यह सलगापाङा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ही हमेशा बीमार रहेगा तो उन लोगों को उपचार कैसे मिलेगा।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours