बरहड़वा। बुधवार को प्रधान मंत्री आवास योजनाओं से वंचित बरारी पंचायत के निसहाय परिवार के लोगो को लाभुक सूची मे शामिल करने के लिए बीडीओ कार्यालय पहुंचे। लेकिन बीडीओ कुंदन भगत समयानुसार न पहुंचने पर ग्रामीण तपन मंडल, मंटू मंडल ,हराधन मंडल, प्रफुल्ल मंडल, तुलसी मंडल, अतुल मंडल, टुनटुन मंडल, सपन मंडल ने तीन घंटे बाद बीडीओ के कार्यालय पहुंचने के बाद आवेदन सौप करीब पांच दर्जन पीएम आवास के लिए उचित लाभुकों की सुची आवेदन के साथ सौपी। बरारी पंचायत के ग्रामीण बीस सुत्री के सदस्य कुशमाकर तिवारी एवं भाजपा प्रखंड अध्यक्ष रमेश सिंह को साथ बीडीओ कार्यालय पहुंचे थे। जहां बीडीओ द्वारा अपने आवास मे सीसी कैमरा के माध्यम से कार्यालय की मोनिटरिंग करने की भत्सर्ना की है। और कहा कि बीडीओ आवास मे रहकर कार्यालय संचालन करना चाहते है तो राजधानी मे ही रहकर प्रखंड मे सरकार की योजनाओं का संचालन कर ले।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours