बोरियो। बोरियो हरिजन टोला के ग्रामीणों ने बुधवार को सुबह स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार को लेकर सीएचसी के बाहर प्रदर्शन किया। मालूम कि बोरियो हरिजन टोला के राजकुमार हरिजन के पुत्र रोहन हरिजन(12) की मौत कल रात को हो गई। परिजनों का आरोप है कि चिकित्सक द्वारा रात को बिना देखे रेफर कर देने से इलाज के लिए ले जाने के क्रम में रास्ते में हो गईI मिली जानकारी के अनुसार बोरियो हरिजन टोला के राज कुमार हरिजन ने अपने पुत्र राेहन हरिजन( 12) को डायरिया होने पर इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। दिन को ईलाज के बाद बच्चा को घर ले आया। रात को बच्चे की तवियत बिगड़ने पर परिजनों ने पुनः 12:30 बजे बच्चे को लेकर सीएचसी ले गए। लेकिन रात को आयुष डॉक्टर को जगाया गयाI आधे घंटे बाद डॉक्टर उठकर आए । परिजनों का आरोप है कि बिना देखे बच्चे को रेफर कर दिया। सहिबगंज सदर अस्पताल ले जाने के क्रम में रास्ते में बच्चे की मौत हो गई। 
परिजनों ने चिकित्सक पर कारवाई, स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार, सीएचसी में रात्रि सेवा बहाल करने आदि मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। मौके पर सबरजीत हरिजन, स्वपन हरिजन, मंगली देवी, चिन्ता देवी (मृत बच्चे की मां), अधीर हरिजन आदि थेI  बीडीओ आशीष कुमार मंडल ने कहा कि वे खुद सीएचसी का निरीक्षण कर स्थिति से अवगत होंगे। दोषी पर कारवाई होगीI
सीएचसी प्रभारी डॉ बीडी मुर्मू ने कहा कि दिन में बच्चे की ईलाज की गई थीI रात को गंभीर अवस्था में रात को लाया गया थाI सांस में तकलीफ था। ऑक्सीजन भी दिया गयाI सुधार नहीं होने पर रेफर किया गया।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours