सड़क पेयजल और सिंचाई की सुविधाएं नदारद।
 पाकुड़, हिरणपुर ,बाबूपुर पंचायत-
 बाबूपुर पंचायत की स्थिति को देखते हुए यह प्रतीत होता है कि सरकार द्वारा हर एक नागरिक तक सुविधाएं पहुंचाने का दावा महज खोखला है। पंचायत के गांव तक जाने के लिए सड़क बिल्कुल ही जर्जर है। बिजली और शिक्षा की व्यवस्था भी पूरी तरह बदहाल है। बाबूपुर की मुखिया अनिता मरांडी बताती है कि उनके द्वारा  अब तक 20पीसीसी,5 नाला ,7 चबूतरा ,2
 पेयजल कूप, 88चापाकल ,350 प्रधानमंत्री आवास, 160शौचालय ,350 लोगों को पेंशन ,90 फ़ीसदी लोगों को राशन कार्ड, 20डोभा उपलब्ध कराया गया है। मुखिया अनिता मरांडी बताती है कि उनके पंचायत में सड़कों की भीषण समस्या है नाले का निर्माण हुआ ही नहीं है ।पेयजल  की घोर किल्लत है और शिक्षा व्यवस्था भी बदहाल है। ज्ञातव्य हो कि बाबूपुर पंचायत आदिवासी बहुल क्षेत्र है और यहां के लोगों की उदासीनता सरकार के कर्तव्यनिष्ठा पर प्रश्नचिन्ह लगाती है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours