रात को गायब रहती है बिजली, पढ़ नहीं पाते बच्चे।
पाकुड़, पाकुड़िया ,लागडुम पंचायत-
सरकार जहां एक ओर लोगों के लिए जन कल्याणकारी योजनाओं का संचालन कर रही है वही लागडुम पंचायत के लोगों को अब तक पर्याप्त बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल पाई है। पंचायत के विद्यालय और आंगनवाड़ी केंद्रों में पर्याप्त शिक्षा नहीं मिल पा रही है और शिक्षा में गुणात्मक सुधार की जरूरत है ।जहां एक ओर शिक्षकों की कमी है वही भाषाई समस्या के कारण बच्चे पढ़ पाने में कठिनाई महसूस कर रहे हैं। पंचायत के मुखिया कलम हाँसदा बताते हैं कि उनके द्वारा 12पीसीसी,3 नाला, 4चबूतरा,45डोभा, 48 पशु सेड, 244 पीएम आवास , 300 लोगों को पेंशन ,300 लोगों को राशन कार्ड और 900 शौचालय का निर्माण किया जा चुका है। रात को पंचायत के गांव तक बिजली की समस्या रहती है जिससे सबसे कठिनाई बच्चों को होती है जो रोशनी के अभाव में पढ़ नहीं पाते हैं। जहां एक ओर पंचायत वासी सड़क की समस्या से जूझ रहे हैं वहीं पेंशन और राशन कार्ड की समस्या भी लोगों के लिए बनी हुई है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours