झारखंड के हजारीबाग में निशांत संकल्प ने इंटर साइंस की परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर ना सिर्फ कॉलेज, बल्कि परिवार का भी मान बढ़ाया है. निशांत हजारीबाग इंटर साइंस काॅलेज का छात्र है. उसने इंटर साइंस की परीक्षा में पांच सौ में से 454 अंक प्राप्त किए हैं.
निशांत के पिता अनिल प्रजापति एक गैराज में काम करते हैं, जबकि मां आंगनबाड़ी सेविका है. अबतक की जानकारी के अनुसार, निशांत का राज्य में तीसरा स्थान है. बेटे की इस सफलता पर मां-पिता की आंखों में आंसू छलक आए.
बहन शांति संकल्प ने कहा कि निशांत दसवीं क्लास में भी अच्छा नंबर लाया था और जिस तरीके से उसने तैयारी की, उससे उम्मीद थी कि वो बेहतर रिजल्ट लाएगा. भाई की सफलता पर गर्व है. निशांत की माने तो उसे इस रिजल्ट की उम्मीद नहीं थी. लेकिन उसने बहुत मेहनत की थी. 90 फीसदी से ऊपर नंबर आया. आगे चलकर वह आईएएस बनना चाहता है. मां वीणा प्रजापति ने कहा कि बेटे को बड़ी मुश्किल से पढ़ाया है. आगे वो इसी तरह से सफल होते रहे यही उम्मीद है.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours