झारखंड में मैट्रिक और इंटर साइंस-कॉमर्स के परिणाम आज घोषित होंगे. इसको लेकर झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने सारी तैयारी पूरी कर ली है. दोपहर 12 बजे तीनों परीक्षाओं के परिणाम जैक की ऑफिसियल वेबसाइट www.Jac.nic.in पर जारी कर दिए जाएंगे.
नतीजे घोषित होने के बाद विद्यार्थी अपना रिजल्ट www.jac.nic.in के अलावा www.jharresults.nic.in पर भी देख पाएंगे. झारखंड बोर्ड की इंटर की परीक्षाएं 8 मार्च से शुरू होकर 3 अप्रैल तक हुई थीं. पिछले साल 12वीं में 52.36 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए थे. गुरुवार को
इंटर विज्ञान और वाणिज्य संकाय के परिणाम घोषित होंगे जबकि कला संकाय के परिणाम के लिए छात्रों को थोड़ा और इंतजार करना होगा.
इंटर साइंस की परीक्षा में इस बार कुल 92 हजार 73 छात्र जबकि कामर्स की परीक्षा में 40 हजार 173 छात्र शामिल हुए. वहीं, मैट्रिक की परीक्षा में कुल चार लाख 21 हजार 734 छात्र शामिल हुए.
रिजल्ट एेसे करें चेक-
Step 1: सबसे पहले झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.jharresults.nic.in पर जाएं
Step 2: वहां के झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट पर क्लिक करें
Step 3: स्टूडेंट्स रोल नंबर और मांगी गई अन्य जानकारी भरें
Step 4: रिजल्ट आपके सामने आ जाएगा. आप चाहें तो इसका प्रिंट आउट भी निकालकर रख सकते हैं.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours